Hot Posts

6/recent/ticker-posts

UP PET: परीक्षार्थियों के लिए कानपुर सेंट्रल से मथुरा रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 4 हजार अभ्यर्थियों ने किया सफर

RPF की कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर सेंट्रल से मथुरा के लिए रवाना हुई PET स्पेशल

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल से मथुरा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया। शनिवार रात 8:00 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-2 से गाड़ी संख्या 01823 परीक्षा स्पेशल को मथुरा के लिए रवाना किया गया। इस ट्रेन के जरिए लगभग चार हजार परीक्षार्थियों ने अपने गंतव्य के लिए सुरक्षित सफर तय किया।



परीक्षा के चलते स्टेशन पर जुटी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने कड़े इंतजाम किए थे। प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ न हो, इसके लिए आरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे और अभ्यर्थियों को कतारबद्ध कर सुव्यवस्थित ढंग से बोगियों में बैठाया गया। पुख्ता सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के चलते परीक्षार्थी बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पर रवाना हो सके।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments