Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस लाइन में गूंजी शहीदों की शौर्य गाथा, एडीजी और पुलिस आयुक्त ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

राष्ट्र रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

BBC CRIME TV 

​उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की याद में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में 'पुलिस स्मृति दिवस' भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अधिकारियों ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि खाकी का यह त्याग समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।


समारोह के दौरान डीआईजी (पीएसी) अतुल शर्मा, डीआईजी (कानपुर रेंज) यमुना प्रसाद, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) संकल्प शर्मा और डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी समेत कमिश्नरेट के तमाम राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इस मौके पर शस्त्र झुकाकर अमर शहीदों को सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को नमन किया गया।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments