नगर निगम की नाक के नीचे खुला अतिक्रमण: सागर मार्केट के पास फुटपाथ पर पक्की दुकान, अफसर बेपरवाह
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र फील खाना थाना क्षेत्र के सागर मार्केट से चंद कदमों की दूरी पर सरकारी तंत्र की नाक के नीचे अतिक्रमण का खेल बेखौफ जारी है। आम जनता के सुरक्षित चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ पर 'कान्हा कम्युनिकेशन' ने अवैध रूप से पूरी दुकान तान दी है। आलम यह है कि फुटपाथ पूरी तरह गायब हो चुका है।स्थानीय राहगीरों और खरीदारों का कहना है कि सागर मार्केट के पास केनाल रोड पर हर समय भारी भीड़भाड़ रहती है। फुटपाथ पर दुकान खड़ी हो जाने के कारण पैदल चलने वालों को जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़क पर उतरना पड़ता है। व्यस्त समय में तेज रफ्तार वाहनों के बीच पैदल चलने से यहां आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं सड़क पर दबाव बढ़ने से हर 10 मिनट में जाम की स्थिति पैदा होती रहती है। इस बात की पुष्टि बीबीसी क्राइम टीवी नहीं करता है की दुकान पूरी फुटपाथ पर है या नहीं। ये जांच का विषय है।
क्षेत्रीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि सड़क और फुटपाथ खाली कराने का दावा करने वाला नगर निगम इस मामले में पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है। नागरिकों का आरोप है की प्रशासन इतने बड़े और स्थायी अतिक्रमण पर चुप्पी क्यों साधे हुए है?
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने नगर आयुक्त व उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मौके की जांच कराकर फुटपाथ को तत्काल प्रभाव से कब्जा मुक्त कराया जाए और अवैध निर्माण करने वालों पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाए।
सुरेश राठौर

0 Comments