Hot Posts

6/recent/ticker-posts

देर रात सड़कों पर उतरे नगर आयुक्त; विकास कार्यों की परखी गुणवत्ता, ठेकेदारों को अल्टीमेटम

लापरवाही पर एक्शन: तय समय में काम न करने वाली एजेंसी पर गिरेगी गाज, नगर आयुक्त ने दिए नोटिस के निर्देश

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

नगर आयुक्त ने गुरुवार देर रात 11 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और नागरिक व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। गुरुदेव से चिड़ियाघर मार्ग पर 'सीएम ग्रिड' योजना के तहत चल रहे कार्य में तय मानकों और पूर्व निर्देशों की अनदेखी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

​फुटपाथ निर्माण व डिवाइडर फिलिंग का कार्य तय समय में पूरा न होने तथा अतिरिक्त संसाधन न लगाए जाने पर नगर आयुक्त ने जोनल अभियंता को कार्यदायी संस्था को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि निर्धारित समय में सुधार न होने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​इसके बाद उन्होंने विष्णुपुरी में बंद स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं, मरियमपुर चौराहे से कोका-कोला चौराहे तक चल रहे पैच मरम्मत कार्य का जायजा लेते हुए ठेकेदारों को अतिरिक्त मैनपावर और मशीनरी लगाकर कार्य में तेजी लाने तथा क्षेत्रीय स्वच्छता अधिकारी को नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। ठेकेदार ने कार्य जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments