Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों से अभद्रता करने वाले दो किन्नर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं: आरपीएफ ने दो किन्नरों को किया गिरफ्तार

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार और न्यूसेंस फैलाने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।आरपीएफ कानपुर सेंट्रल द्वारा स्टेशन परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवांछित तत्वों पर रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक हरीश चंद अपनी टीम के साथ प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 पर गश्त कर रहे थे। दिल्ली छोर की ओर स्थित फुट ओवरब्रिज (एफओबी) की सीढ़ियों के पास दो किन्नर यात्रियों से बदसलूकी और हंगामा करते दिखाई दिए।


सुरक्षाकर्मियों द्वारा टोकने पर भी उन्होंने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। पूछताछ के दौरान वे स्टेशन परिसर में मौजूदगी से जुड़ा कोई वैध प्राधिकार पत्र अथवा टिकट भी नहीं दिखा सके। इसके बाद आरपीएफ ने दोनों को हिरासत में ले लिया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान तानिया और खुशहाल के रूप में हुई है। आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम की धारा 145 (उपद्रव व अभद्र व्यवहार) और 147 (अनाधिकृत प्रवेश) के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को परेशान करने और स्टेशन परिसर में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments