शव मिलने से मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
मोतीझील स्थित नगर निगम अधिकारी के घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव मंगलवार को नगर निगम अधिकारी के घर में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताते चलें कि नगर निगम अधिकारी विभाग में AE के पद पर है। जब वह अपने काम से घर वापस रात लौट तो घर का गेट खटखटाते रहे कोई बाहर नहीं निकला तो उन्हें शक होने पर स्वरूप नगर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने जब घर का गेट तोड़कर अंदर पहुंची देखा कि फर्श पर खून और महिला का शव पड़ा है।
पुलिस ने घटना स्थल का पूरी तरह निरीक्षण किया। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काकादेव विकास नगर की रहने वाली महिला रेशमा 70 कई सालों से घर में चौका बर्तन का काम करती है। रेशमा के पति ने बताया कि पत्नी रेशमा को टीवी की बीमारी है। अक्सर रेशमा को खून की उल्टियां होती है। हो सकता है कि घर पर मिला खून वही हो पुलिस की जांच प्रथम चरण जांच में प्रतीत हो रहा है कि रेशमा हो सकता है, खून की उल्टियां होने पर वॉश बेसिन में लगा खून वही हो रेशमा मुंह धोने गई हो वह फिसल कर गिर गई हो फिर वह उठ नहीं पाई हो।
सुरेश राठौर
0 Comments