Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जोनल अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने की बैठक

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

नगर निगम के नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने राजस्व वसूली और सम्पत्तियों के कवरेज की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विभागीय अधिकारियों, जोनल अधिकारियों और राजस्व निरीक्षकों को राजस्व संवर्धन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि विगत वर्ष 2024-25 की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त माह में कम से कम 50% की वृद्धि सुनिश्चित की जाए। सभी राजस्व निरीक्षकों को अपने-अपने वार्ड में स्थित सभी सम्पत्तियों का सर्वेक्षण करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि कोई भी सम्पत्ति कर परिधि से छूटी न रहे। राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र की सभी सम्पत्तियों को कर परिधि में सम्मिलित करें और लिखित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। जोनल अधिकारियों को करेत्तर मदों में मदवार अधिकतम वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध ढंग से हो सके। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जीआईएस सर्वेक्षण के बाद प्रत्येक राजस्व निरीक्षक अपने-अपने वार्ड में नयी खोजी गई सम्पत्तियों को शीघ्र ही कर परिधि में सम्मिलित कर राजस्व वसूली को और अधिक प्रभावी बनाएं। दिसंबर 2025 तक नगर निगम क्षेत्र की ऐसी सम्पत्तियों जिन पर वर्तमान मांग बकाया है, उनसे शत-प्रतिशत वसूली हर स्थिति में करा ली जाए। इसके लिए एक सशक्त कार्ययोजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से अमल सुनिश्चित किया जाए। नगर निगम कानपुर राजस्व वसूली और सम्पत्ति कर के कवरेज को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। नगर आयुक्त के निर्देशों का पालन करते हुए विभागीय अधिकारी और राजस्व निरीक्षक अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments