Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कानपुर नगर निगम की तैयारियाँ: रामलीला, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के लिए

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर 

कानपुर नगर निगम द्वारा आगामी रामलीला शोभायात्रा, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दीपावली के अवसर पर नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं। नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 44 स्थलों को रामलीला एवं दुर्गा पूजा हेतु चिह्नित किया है। इन स्थलों पर स्थित पार्कों के मरम्मत एवं रंगाई-पुताई हेतु ₹76.57 लाख से कुल 44 पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

आगामी आयोजनों से पूर्व सभी चिह्नित पार्कों में आवश्यक निर्माण, मरम्मत, सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता कार्य कराए जा रहे हैं। शोभायात्रा के दृष्टिगत एवं जनसुविधा हेतु पार्कों में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। स्वच्छता विभाग द्वारा अतिरिक्त टीमें लगाकर सफाई एवं कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम स्थलों पर यातायात एवं जनसुविधा की दृष्टि से समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा रहे हैं। नगर निगम का उद्देश्य है कि आगामी रामलीला, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दीपावली पर्व भव्यता एवं शांति-व्यवस्था के साथ संपन्न हों और नगर की जनता को आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments