Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नगर निगम ने छठ पर्व की तैयारियों का किया निरीक्षण

छठ पूजा के लिए स्वच्छता और व्यवस्था के निर्देश जारी

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने आज छठ पर्व के मद्देनजर नगर निगम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अटल घाट एवं जोन-6 के अरमापुर नहर किनारे बने छठ घाट व पूजा स्थलों का जायजा लिया। मुख्य अभियंता, योजना अधिकारी, जोनल अभियंता व जोनल स्वच्छता अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण में सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश आदि संतोषजनक पाए गए। जोनल अभियंता ने बताया कि पूजा स्थलों का अस्थायी निर्माण नगर निगम के संसाधनों से किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हों, हर घाट पर स्वच्छता पर सतर्क दृष्टि रखें, डस्टबिन लगाएं, सफाईकर्मी यूनिफॉर्म में रहकर दायित्व निभाएं और घाट के समीप निर्माणाधीन गेट को आज रात पूर्ण करें।

क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारियों से संवाद कर स्थानीय आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि नगर निगम छठ पूजा में पूर्ण सहयोग दे रहा है।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments