स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया
BBC CRIME TVगाजीपुर के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में 8 महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इन महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपने कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया है, जो कि अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
*सम्मानित होने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मचारी:*
1. वंदना मिश्रा - सीएचओ शेखपुर ब्लॉक बिरनो
2. रेखा यादव - एएनएम आयुष्मान आरोग्य मंदिर शेखपुर बिरनो
3. सविता देवी - आशा सबसेंटर फदनपुर गांव खुदरापुर
4. रेनू पाण्डेय - आशा ग्राम घरिहा ब्लॉक मरदह
5. अनिता - सीएचओ आयुष्मान आरोग्य मंदिर तराव ब्लॉक देवकली
6. पूनम - सीएचओ आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवा बैरनपुर ब्लॉक जमानिया
7. मंजू - बीसीपीएम ब्लॉक सैदपुर
8. बबीता सिंह - बीपीएम ब्लॉक रेवतीपुर
इन महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपने कार्यों के माध्यम से आम जनमानस को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जिला संवाददाता राम प्रवेश राय किया रिपोर्ट
0 Comments