BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश, गाजीपुर 

पुलिस लाइन्स गाजीपुर के क्रिकेट ग्राउंड में क्रिटिकल गैप्स और विधायक निधि के तहत लगाई गई 4 हाई-कैपेसिटी लाइट/फ्लड लाइट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद (उत्तर प्रदेश) विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर गोपेश्वर चौधरी मौजूद रहे।


लोकार्पण समारोह में पुलिस अधीक्षक ने कहा, "खेल न केवल तनाव को कम करते हैं, बल्कि पुलिस बल में अनुशासन, समन्वय और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। यह पुलिसकर्मियों के मनोबल वृद्धि का महत्वपूर्ण माध्यम है।"

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर और अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।पुलिस लाइन्स के क्रिकेट ग्राउंड में लगी हाई-कैपेसिटी लाइट का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य, खेल भावना और टीम वर्क को बढ़ावा देना है।


जिला संवाददाता राम प्रवेश राय की रिपोर्ट