Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शातिर अपराधी राजेश यादव पर गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही , कानपुर नगर से किया गया जिला बदर

कानपुर देहात की सीमा में छोड़ा गया, अवधि के दौरान जिले में प्रवेश करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को जिला बदर कर दिया है।


​माननीय न्यायालय संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में पुलिस ने शातिर अपराधी राजेश यादव (पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद), निवासी ग्राम सुक्खा निवादा हरनू, थाना शिवराजपुर के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3/4 के अंतर्गत यह प्रभावी कार्रवाई की।


प्रशासनिक निर्देशानुसार अभियुक्त राजेश यादव को जनपद कानपुर नगर की सीमा से बाहर ले जाकर जनपद कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा उसे जिला बदर के सभी वैधानिक नियमों व शर्तों से स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि निर्धारित अवधि के भीतर यदि उसने कानपुर नगर की सीमा में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments