उप मुख्य यातायात प्रबंधक अकांशु गोविल के नेतृत्व में सर्कुलेटिंग एरिया और रनिंग रूम की हुई गहन सफाई
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में आयोजित ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के तहत गुरुवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान उप मुख्य यातायात प्रबंधक (कानपुर) अकांशु गोविल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों ने स्टेशन के मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम में उतरकर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की। परिसर से अनावश्यक कचरे और गंदगी को हटाकर व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। अधिकारियों ने श्रमदान करते हुए स्टेशन को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया, साथ ही उपस्थित यात्रियों व रेलकर्मियों को कचरा नियत स्थान पर ही डालने के प्रति जागरूक किया।रेल प्रशासन के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेल परिसरों में स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूकता बढ़ाना और इसे दैनिक व्यवहार में शामिल करने के लिए प्रेरित करना है। मौके पर उपस्थित सभी रेलकर्मियों ने स्टेशनों और ट्रेनों को स्वच्छ रखने तथा अन्य यात्रियों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार, पर्यावरण एवं गृह रखरखाव अधिकारी अनुराग चौधरी, वाणिज्य निरीक्षक के.डी. मीना, एस.के. मीना, धीरेन्द्र अवस्थी, विनय अब्बी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अतुल गंगवार और स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी सहित कई पर्यवेक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन का सक्रिय सहयोग करें।
सुरेश राठौर



0 Comments