गाजीपुर के 10,073 विद्यार्थियों के खातों में सीधे पहुंची छात्रवृत्ति,राइफल क्लब में आयोजित हुआ प्रथम चरण का छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम
सामान्य, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,गाजीपुर
राइफल क्लब सभागार में शनिवार को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रवृत्ति प्रेषण के प्रथम चरण के तहत पूर्वदशम एवं दशमोत्तर योजना के अंतर्गत जिले के कुल 10,073 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में निदेशालय स्तर से सीधे धनराशि अंतरित की गई।
प्रथम चरण में विभिन्न वर्गों के पात्र छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया गया। इनमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सर्वाधिक 8,161 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के 853, सामान्य वर्ग के 261 और अनुसूचित जाति (एससी) के 198 छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की राशि प्रेषित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय तथा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विशाल सिंह 'चंचल' के प्रतिनिधि डॉ. पी.के. पाठक मौजूद रहे। इस अवसर पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक महेंद्र प्रताप यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ रामप्रवेश राय
0 Comments