Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, जीआरपी ने की कार्यवाही

BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर 

जीआरपी ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम अब्दुल अलीम पुत्र इरशाद है, जो संजय नगर जाजमऊ थाना चकेरी कानपुर नगर का रहने वाला है। वह काफी समय से फरार चल रहा था।

जीआरपी के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ मु0नं0-23053/21, अ0सं0-125/21 धारा 380/411 भादवि थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल में मामला दर्ज था। माननीय न्यायालय अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन 5 कानपुर नगर से प्राप्त एनबीडब्लू के आधार पर जीआरपी ने अभियुक्त को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, वरिष्ठ उप नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 मोहित कुमार, हे0का0 शिव सिंह, हे0का0 राजकुमार यादव, शामिल थे।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments