संगम नगरी से कानपुर, काशी और सतना की राह आसान; रेलवे ने घोषित किया स्पेशल शेड्यूल
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,प्रयागराज/कानपुर नगर
आगामी माघ मेला 2026 में स्नानार्थियों और कल्पवासियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों से कानपुर सेंट्रल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), सतना और चित्रकूट के लिए अनारक्षित विशेष गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेनें मुख्य स्नान पर्वों और उनके अगले दिन सहित कुल 12 दिनों तक संचालित की जाएंगी।
रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ये सेवाएँ जनवरी और फरवरी माह की चुनिंदा तारीखों पर उपलब्ध होंगी।
जनवरी 2026: 3, 4, 15, 16, 18, 19, 23 और 24 तारीख।
फरवरी 2026: 1, 2, 15 और 16 तारीख।
"प्रमुख रूट और समय-सारणी पर एक नजर"
1. कानपुर रूट (दो विशेष ट्रेनें): प्रयागराज जंक्शन से कानपुर के लिए दो ट्रेनें (00101 और 00102) शाम 18.00 बजे और रात 20.25 बजे रवाना होंगी। ये ट्रेनें सूबेदारगंज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर और बिंदकी रोड होते हुए कानपुर पहुंचेंगी।
2. पं. दीनदयाल उपाध्याय (DDU) रूट: प्रयागराज जंक्शन से दोपहर 13.00 बजे और शाम 19.00 बजे दो विशेष गाड़ियाँ चलेंगी। इसके अतिरिक्त एक ट्रेन (00401) प्रयागराज छिवकी से शाम 17.30 बजे रवाना होगी। ये विंध्याचल और मिर्जापुर के रास्ते चलेंगी।
3. सतना एवं चित्रकूट रूट: * सतना: प्रयागराज जंक्शन से शाम 18.20 बजे और प्रयागराज छिवकी से शाम 18.55 बजे सतना के लिए ट्रेनें चलेंगी।
चित्रकूट: नैनी स्टेशन से शाम 18.00 बजे विशेष गाड़ी (00601) चित्रकूट के लिए प्रस्थान करेगी, जो मानिकपुर होते हुए रात 22.15 बजे गंतव्य तक पहुंचेगी।
मेला प्रशासन के अनुसार, यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए ये सभी गाड़ियाँ अनारक्षित (General) श्रेणी की होंगी। इससे यात्रियों को अचानक यात्रा का निर्णय लेने पर टिकट की समस्या नहीं होगी। रेलवे ने अपील की है कि यात्री स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के नियमों का पालन करें।
सुरेश राठौर

0 Comments