Hot Posts

6/recent/ticker-posts

​मेट्रो चबूतरे से हटा अवैध कब्जा, नगर निगम ने चलाया चाबुक

अतिक्रमणकारियों में हड़कंप: वार्ड-55 में मेट्रो के चबूतरे पर नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश ​कानपुर नगर 

नगर निगम के जोन-3 के अंतर्गत गोवर्धन पुरवा इलाके में मेट्रो के चबूतरे पर लंबे समय से जमा अतिक्रमण को सोमवार को पूरी तरह साफ कर दिया गया। नगर आयुक्त के कड़े रुख और व्हाट्सएप ग्रुप पर मिली शिकायत के बाद प्रशासन ने यह त्वरित कार्रवाई की है।

​अभियान चलाकर खाली कराया स्थल

वार्ड संख्या 55 में स्थित मेट्रो चबूतरे पर स्थानीय लोगों और रेहड़ी-पटरी वालों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था, जिससे राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो रही थी। नगर आयुक्त के निर्देश मिलते ही सोमवार सुबह प्रवर्तन दल की टीम मौके पर पहुँची। अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम ने चबूतरे पर रखे अवैध सामान को हटवाया और भविष्य में कब्जा न करने की चेतावनी दी।

क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि यह शिकायत सीधे नगर आयुक्त द्वारा डिजिटल माध्यम (व्हाट्सएप) से भेजी गई थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लिया गया। निगम प्रशासन के अनुसार, शहर के अन्य मेट्रो पिलरों और चबूतरे के आसपास अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments