उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
कमिश्ररेट पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कल्याणपुर पुलिस को रविवार को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एनआई एक्ट के एक पुराने मामले में वांछित चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वांछितों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार दुबे और उपनिरीक्षक राजर्षि त्रिपाठी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रतनपुर कॉलोनी, पनकी निवासी अखिलेश गुप्ता (38) को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त अखिलेश गुप्ता के खिलाफ न्यायालय में चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट) का मुकदमा (सं. 91884/22) विचाराधीन है, जिसमें वह लगातार गैर-हाजिर चल रहा था। कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। रविवार को पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

0 Comments