150 साल पुराना ब्रिटिशकालीन नाला धंसा, महापौर ने जल्द मरम्मत के दिए निर्देश
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
ब्रम्हनगर क्षेत्र में जल निकासी की समस्या अब जल्द दूर होगी। गुरुवार को महापौर ने क्षेत्र का दौरा कर ब्रिटिश काल के समय के लगभग 150 वर्ष पुराने धंसे हुए डाट नाले का बारीकी से निरीक्षण किया। लंबे समय से नाले के धंसने के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन और जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने नाले की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि जनसुविधा को देखते हुए मरम्मत का कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा, "जनता की परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इसे समय सीमा के भीतर पूरा करें।"
इस मौके पर पार्षद दल के नेता नवीन पण्डित भी उपस्थित रहे। उन्होंने महापौर को क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर महापौर ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। नाले की मरम्मत शुरू होने की खबर से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
सुरेश राठौर



0 Comments