Hot Posts

6/recent/ticker-posts

​"नगर निगम कर्मियों को तोहफा: विदाई के दिन ही पेंशन का रास्ता साफ"

रिटायरमेंट के दिन ही मिला पेंशन और बकाया का तोहफा, कर्मचारियों के चेहरे खिले

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

नगर निगम कानपुर में आज उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब सेवानिवृत्त हो रहे 16 कर्मचारियों को उनके विदाई समारोह में ही समस्त देयकों का भुगतान कर दिया गया। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों को पेंशन बुक और चेक सौंपे।


​नगर आयुक्त ने घोषणा की कि अब कर्मचारियों को अपने हक के पैसों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही न्यायालय की शरण लेनी होगी। इसके लिए एक विशेष समिति गठित की गई है जो हर 15 दिन में बैठक कर लंबित देयकों का निस्तारण करेगी। जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए यह निर्णय लिया गया कि समस्त भुगतान उनकी सेवानिवृत्ति तिथि को ही सुनिश्चित किया जाए।


आज के कार्यक्रम में कुल 16 कर्मचारियों को करोड़ों रुपये के देयकों का वितरण आरटीजीएस (RTGS) और चेक के माध्यम से किया गया।

​ग्रैच्युटी (उपादान): ₹1,49,01,900/- का भुगतान किया गया।​ भविष्य निधि (PF): ₹56,90,358/- की राशि वितरित की गई।

​अवकाश नगदीकरण: ₹1,02,77,900/- कर्मचारियों के खाते में भेजे गए।


​सेवानिवृत्त होने वालों में 07 सफाई कर्मचारी, 02 लिपिक, 03 बेलदार, 01 स्विचमैन, 01 भिस्ती, 01 ग्रेव डिगर और 01 चपरासी शामिल रहे। सम्मानित होने वाले प्रमुख नामों में राजरानी, अरुण कुमार द्विवेदी, शेर अली और अशोक सहित अन्य साथी शामिल हैं। नगर आयुक्त ने जनमानस को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में इन कर्मचारियों के अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments