कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ और बचपन बचाओ आंदोलन ने चलाया 'मानो तस्करी' के विरुद्ध अभियान
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
कानपुर सेंट्रल द्वारा आज प्रयागराज मंडल के निर्देशानुसार मानव तस्करी को रोकने और यात्रियों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पोस्ट कमांडर एस.एन. पाटीदार के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया।
सहायक उप निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में आरपीएफ स्टाफ और 'बचपन बचाओ आंदोलन' के रेस्क्यू असिस्टेंट राज वर्मा ने संयुक्त रूप से स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों और आने-जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग की। टीम ने लाउड हेलर (Loud Hailer) के माध्यम से यात्रियों को संबोधित किया और बताया कि किस तरह गिरोह मासूम बच्चों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर तस्करी का शिकार बनाते हैं।
जागरूकता फैलाने के लिए स्टेशन परिसर में बैनर लगाए गए और यात्रियों को पोस्टर व पंपलेट वितरित किए गए। यात्रियों से अपील की गई कि यदि उन्हें कोई भी बच्चा या व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखे, तो तुरंत रेल मदद हेल्पलाइन 139 या आरपीएफ को सूचित करें।
अभियान के दौरान आरपीएफ और एनजीओ के सदस्यों ने यात्रियों को समझाया कि उनकी एक छोटी सी सतर्कता किसी का जीवन बचा सकती है। स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है ताकि तस्करी की घटनाओं पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।
सुरेश राठौर

0 Comments