Hot Posts

6/recent/ticker-posts

होली और गंगा मेला पर चाक-चौबंद रहेगी शहर की व्यवस्था, महापौर ने कसी कमर

रंगों के ठेले और गंगा मेला मार्ग का होगा कायाकल्प, महापौर ने अधिकारियों को दी 'डेडलाइन'

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

होलिका दहन, होली, गंगा मेला और हटिया के ऐतिहासिक रंगों के ठेला यात्रा को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को नगर निगम मुख्यालय के समिति कक्ष में महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में त्योहारों के दौरान स्वच्छता, सुगम यातायात और जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए।


​बैठक में होलिका दहन स्थलों की व्यवस्था पर चर्चा के दौरान मुख्य अभियंता (सिविल) सैय्यद फरीद अख्तर जैदी ने अवगत कराया कि शहर में पूर्व निर्धारित 464 स्थलों पर केवल मिट्टी डलवाई जाएगी। महापौर ने स्पष्ट किया कि मलबे या ईंटों के कारण दुर्घटना की आशंका रहती है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, हटिया से निकलने वाले रंगों के ठेला यात्रा मार्ग के सौंदर्यीकरण और पाइपलाइन संबंधी कार्यों को 20 फरवरी तक हर हाल में पूरा करने की समय सीमा तय की गई है।

​सड़कों की खराब स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए महापौर ने भैरोघाट केस्को कार्यालय के पास, परमट से ग्रीन पार्क मार्ग व अन्य स्थानों पर सड़कों को तत्काल 'मोटरेबुल' करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों के गड्ढों के कारण जनता को चोट लगने की शिकायतें मिल रही हैं, जिनका निस्तारण तुरंत होना चाहिए।

​जलापूर्ति को लेकर महाप्रबंधक जलकल आनंद कुमार त्रिपाठी को विशेष निर्देश दिए गए। होली के दिन जलापूर्ति का समय और प्रेशर दोनों बढ़ाया जाए ताकि नागरिकों को समस्या न हो।पंजीकृत मलिन बस्तियों के पास पर्याप्त पानी के टैंकरों की तैनाती की जाए। गोविंद नगर कच्ची बस्ती में जलभराव की समस्या पर महापौर ने अतिक्रमण हटाने और अतिरिक्त पंप लगाकर पानी निकालने का आदेश दिया।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments