ट्रेनों में झपट्टा मारने वाला शातिर 'अंकुर' गिरफ्तार, 16 मुकदमों का लंबा आपराधिक इतिहास
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
जीआरपी कानपुर सेंट्रल की टीम ने शुक्रवार तड़के चेकिंग के दौरान एक ऐसे शातिर अपराधी को दबोचने में सफलता हासिल की है, जो रेलवे आउटर पर ट्रेनों के धीमे होते ही खिड़की-दरवाजे के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल और सामान पर झपट्टा मारकर रफूचक्कर हो जाता था। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी का एक कीमती मोबाइल बरामद हुआ है।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार (27.02.2026) की रात करीब 2:30 बजे गश्त पर थी. झकरकट्टी पुल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर हाई मास्क लाइट के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया. पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन आवश्यक बल प्रयोग कर उसे दबोच लिया गया. पूछताछ में उसकी पहचान अंकुर तिवारी उर्फ भूरा उर्फ मधुकर (32 वर्ष), निवासी नानामऊ, बिल्हौर के रूप में हुई है।
अभियुक्त अंकुर ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के आउटर पर छिपकर बैठता था। जैसे ही कोई ट्रेन धीमी होती, वह खिड़की या दरवाजे के पास बैठे यात्रियों के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो जाता था।पुलिस ने उसके पास से रेडमी कंपनी का एक मोबाइल बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50,000 रुपये बताई जा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अंकुर का अपराध जगत से पुराना नाता है।उस पर साल 2011 से अब तक कानपुर और हरदोई के विभिन्न थानों में चोरी, छिनैती और एनडीपीएस एक्ट (नशीले पदार्थ) के कुल 16 गंभीर मामले दर्ज हैं।
सुरेश राठौर

0 Comments