Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ADG ने थपथपाई जांबाजों की पीठ, मासूम को बचाने वाली टीम को नकद इनाम

कानपुर: 2 साल की मासूम का अपहरण करने वाले धराए, 4 घंटे में बरामदगी पर GRP टीम सम्मानित

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

 राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मुस्तैदी दिखाते हुए कानपुर सेंट्रल स्टेशन से अपहृत हुई दो वर्षीय बच्ची को मात्र चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस सराहनीय कार्य के लिए एडीजी जीआरपी प्रकाश डी. ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती 23 फरवरी 2026 को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन क्षेत्र से एक 2 वर्षीय बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी उत्तर प्रदेश ने तत्काल संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई शुरू की। तकनीकी दक्षता और आपसी समन्वय का परिचय देते हुए जीआरपी कानपुर सेंट्रल और जीआरपी टुंडला की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया और महज चार घंटे के भीतर बच्ची को खोज निकाला।


सम्मान समारोह के दौरान एडीजी जीआरपी प्रकाश डी. ने कहा कि यह सफलता जीआरपी कर्मियों की सतर्कता, त्वरित सूचना तंत्र और उत्कृष्ट तालमेल का परिणाम है। उन्होंने कर्मियों को भविष्य में भी इसी निष्ठा और सेवा भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर आईजी जीआरपी लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज और एडीजी जीआरपी के स्टाफ ऑफिसर अनिल यादव भी मौजूद रहे।

सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची मे दुष्यंत कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, कानपुर,ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल, मोहित कुमार उप निरीक्षक, थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल,का0 सत्येन्द्र सिंह,का0 शिवेन्द्र कुमार,का0 दीपक यादव थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल और मोनू कुमार आर्य थानाध्यक्ष, जीआरपी टुंडला, सतेंद्र कुमार उप निरीक्षक, थाना जीआरपी टुंडला का0 मनोज कुमार थाना जीआरपी टुंडला सभी को सम्मानित किया गया है।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments