Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खाकी का मानवीय चेहरा: प्लेटफॉर्म पर लावारिस मिले 3 बच्चों को GRP ने सुरक्षित घर पहुँचाया

कानपुर सेंट्रल: जीआरपी पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत परिजनों से बिछड़े तीन बच्चों को मिलाया

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) को सफलता हाथ लगी है । पुलिस ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से लावारिस हालत में घूम रहे तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

​जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम माघ मेले के दृष्टिगत प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री प्रतीक्षालयों में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पुलिस को तीन बच्चे संदिग्ध अवस्था में अकेले घूमते मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि वे अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं।

​पुलिस द्वारा की गई उचित काउंसलिंग के बाद बच्चों ने अपनी पहचान बताई:

​सोनू (11 वर्ष) – निवासी सूबेदार खेड़ा, कल्याणपुर, जिला फतेहपुर।

​मनोज (12 वर्ष) – निवासी सूबेदार खेड़ा, कल्याणपुर, जिला फतेहपुर।

​पुनीत पाल (15 वर्ष) – निवासी गुन्जी, कल्याणपुर, जिला फतेहपुर।

(सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों के नाम काल्पनिक रखे गए हैं)

​जीआरपी टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बच्चों के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाया। पहचान सुनिश्चित करने के बाद बच्चों को उनके पिताओं (रविशंकर, रामनरेश व महेंद्र पाल) को सुरक्षित सौंप दिया गया। अपने बच्चों को दोबारा पाकर परिजनों की आंखें खुशी से छलक उठीं और उन्होंने कानपुर जीआरपी पुलिस के इस मानवीय कार्य की जमकर सराहना की।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments