Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जीआरपी कानपुर का 'ऑपरेशन मुस्कान' सफल: प्लेटफार्म पर लावारिस मिले बच्चे को कुछ ही घंटों में परिजनों को सौंपा

ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 6 वर्षीय मासूम को माँ से मिलाया 

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) कानपुर सेंट्रल ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत जीआरपी ने पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले एक 6 वर्षीय बालक को सुरक्षित उसकी माँ के सुपुर्द कर दिया। अपने खोए हुए लाल को वापस पाकर माँ की आँखों में खुशी के आँसू छलक आए।​जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी और पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) एन. कोलान्ची के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को पनकी धाम चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने देखा कि एक बालक प्लेटफॉर्म पर अकेला रो रहा है।


​पुलिस टीम ने तत्काल बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। शुरुआत में बच्चा डरा हुआ था और अपने घर का पता बताने में असमर्थ था। जीआरपी ने तत्काल आसपास के स्टेशनों और जनपदों में सूचना प्रसारित की।

​प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर बच्चे की माँ, माला देवी, जीआरपी चौकी पहुँचीं और बालक की पहचान अपने पुत्र लकी सिंह (काल्पनिक नाम) के रूप में की।

​बच्चे का विवरण:

​नाम: लकी सिंह (उम्र लगभग 6 वर्ष)

​पता: निवासी कंचौसी पुल बाजार, थाना मंगलपुर (कानपुर देहात)।

​हाल पता: काशीराम कॉलोनी, रतनपुर, थाना पनकी (कानपुर नगर)।

​जैसे ही बच्चे ने अपनी माँ को देखा, वह उनसे लिपट गया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने बालक को उसकी माँ के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने जीआरपी कानपुर सेंट्रल की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार की भूरी-भूरी प्रशंसा की और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments