होली अलर्ट: कानपुर सेंट्रल पर डॉग स्क्वाड और बीडीएस टीम के साथ पुलिस ने की भारी चेकिंग
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
आगामी होली के त्योहार के दृष्टिगत रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीमों ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला।
अभियान के दौरान पुलिस बल ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर, वेटिंग हॉल, पार्किंग स्थल, प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज जैसे प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच की।
सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बीडीएस (BDS) टीम और डॉग स्क्वाड को भी साथ रखा गया। टीम ने यात्रियों के सामान और कूड़ेदानों आदि की जांच की। इस दौरान यात्रियों को जागरूक भी किया गया कि वे किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं और संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।इस महत्वपूर्ण चेकिंग अभियान में जीआरपी कानपुर के पुलिस उपाधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल, एलआईयू कानपुर कमिश्नरेट की टीम, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट, पोस्ट प्रभारी आरपीएफ और सीआईबी टीम के जवान शामिल रहे।
सुरेश राठौर




0 Comments