Hot Posts

6/recent/ticker-posts

होली पर घर जाने की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

होली पर घर जाना होगा आसान: रेलवे चलाएगा कानपुर और सूबेदारगंज से स्पेशल ट्रेनें

BBC CRIME TV

​उत्तरप्रदेश,कानपुर/प्रयागराज

होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ और प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेल प्रशासन ने राहत भरा निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल से मुंबई (एलटीटी) और सूबेदारगंज (प्रयागराज) से चरलापल्ली (हैदराबाद) के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ियां चलाने का ऐलान किया गया है।

​गाड़ी संख्या 04151/04152 कानपुर सेंट्रल–लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष गाड़ी मार्च महीने में कुल चार फेरे लगाएगी।कानपुर सेंट्रल से यह ट्रेन 06 से 27 मार्च तक हर शुक्रवार दोपहर 13:00 बजे रवाना होगी।एलटीटी से यह ट्रेन 07 से 28 मार्च तक हर शनिवार शाम 17:15 बजे चलेगी।यह ट्रेन फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी और भुसावल होते हुए मुंबई पहुंचेगी। इसमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

​प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से दक्षिण भारत जाने वालों के लिए गाड़ी संख्या 04121/04122 संचालित की जाएगी। सूबेदारगंज से यह ट्रेन 26 फरवरी और 05 मार्च (गुरुवार) को दोपहर 15:50 बजे प्रस्थान करेगी।चरलापल्ली से यह ट्रेन 28 फरवरी और 07 मार्च (शनिवार) को तड़के 04:30 बजे रवाना होगी।

 यह ट्रेन गोविंदपुरी, उरई, झांसी (वीरांगना लक्ष्मीबाई), रानी कमलापति और नागपुर के रास्ते चलेगी। इसमें कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, होली के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन विशेष गाड़ियों के संचालन से यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में आसानी होगी। इन ट्रेनों में आरक्षण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।



सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments