Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीएम-ग्रिड्स योजना में लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त, दो कंपनियों को नोटिस

​मार्च तक सीवर और पाइपलाइन का काम पूरा करने की चेतावनी, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश ​,कानपुर नगर 

शहर की सड़कों को हाईटेक बनाने वाली 'मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम' (CM-Grids) की सुस्त रफ्तार पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों में देरी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर उन्होंने दो कार्यदायी फर्मों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में प्रथम चरण के कार्यों की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने पाया कि मेसर्स कोनार्क एसोसिएट्स (घंटाघर से ग्रीन पार्क मार्ग) और मेसर्स एस.एस. इन्फ्राजोन प्रा. लि. (बाबा कुटी से अलंकार गेस्ट हाउस मार्ग) के कार्यों में अत्यधिक देरी हो रही है। एस.एस. इन्फ्राजोन द्वारा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त ने सख्त नाराजगी जाहिर की और तत्काल नोटिस थमाने के आदेश दिए।

जल निगम के अधिकारियों ने बैठक में भरोसा दिलाया कि मार्च 2026 तक जलापूर्ति और सीवर लाइन से जुड़े सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। नगर आयुक्त ने दो टूक कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी फर्में अपना 'बार चार्ट' और कार्ययोजना प्रस्तुत करें। यदि तय समय पर काम नहीं हुआ, तो कंपनियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

द्वितीय चरण के तहत स्वरूप नगर से मटका तिराहा के बीच चल रहे कार्यों में फुटपाथ पर रखे ट्रांसफार्मर बड़ी बाधा बन रहे हैं। इसके लिए केस्को के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द इन विद्युत परिवर्तकों को वहां से शिफ्ट करें ताकि निर्माण कार्य निर्बाध रूप से चल सके।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments