उत्तरप्रदेश, गाजीपुर
जनपद के पुलिस लाइन में आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, ईराज राजा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाबा साहब को सामाजिक समरसता और समानता की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर का पूरा जीवन देश सेवा और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा स्थापित जीवन मूल्य और भारतीय संविधान आज भी देश को एकता के सूत्र में पिरोए हुए हैं।
इस गौरवमयी अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने और उनके बताए समानता के मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
ब्यूरो चीफ रामप्रवेश राय



0 Comments