Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भूमिहार समाज को एकजुट करने के लिए ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने कसी कमर, कई ब्लॉकों का किया भ्रमण

BBC CRIME TV 

​उत्तरप्रदेश,गाजीपुर

ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री रासबिहारी राय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न ब्लॉकों का सघन भ्रमण किया गया। इस अभियान के तहत भदौरा, रेवतीपुर और जमानियां सहित कई क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की गईं।


भ्रमण का मुख्य उद्देश्य भूमिहार समाज को संगठित करना, आपसी मतभेदों को दूर करना और समाज को एक नई दिशा देना है। महर्षि वेलफेयर एसोसिएशन गाजीपुर के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी पूरे भारत वर्ष में स्वजातीय बंधुओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या होने पर संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है।

​वहीं प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय ने समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, "आज भूमिहार समाज बिखर गया है। आपसी मतभेदों के कारण हम अपनी पहचान खो रहे हैं और इसी बिखराव के कारण समाज त्रस्त है। हम अपनी शक्ति को समझ नहीं पा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि इसी को देखते हुए एसोसिएशन समाज को एकजुट करने का बीड़ा उठाया है। वर्तमान में संगठन से हजारों लोग जुड़ चुके हैं और यह कारवां आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा हजारों लोगों को जोड़ना समाज के लिए एक सराहनीय कार्य है।

​भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

भ्रमण के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, रासबिहारी राय, विवेकानंद राय, त्रिलोकी नाथ राय, प्रमोद कुमार राय, अश्वनी राय, सहित अन्य लोग समलित रहे गाजीपुर उत्तर प्रदेश से जिला संवादाता राम प्रवेश राय की रिपोर्टक्षे त्रीय कार्यकर्ता और भारी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, एकता और राजनीतिक चेतना जगाने पर जोर दिया।

 ब्यूरो चीफ रामप्रवेश राय 

Post a Comment

0 Comments