डीसीपी पश्चिम ने कसी थानों की नकेल, लंबित विवेचनाओं और अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। बैठक में जोन के सभी आला अधिकारियों और थाना प्रभारियों की मौजूदगी में पिछले माह के अपराधों का कच्चा चिट्ठा खोला गया। डीसीपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विवेचनाओं के निस्तारण में देरी और अपराधियों के प्रति नरम रुख कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीसीपी पश्चिम ने विशेष रूप से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और पुराने वारंटों की तामील में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर पुलिस को अधिक सक्रिय और संवेदनशील होने की आवश्यकता है। इसके साथ ही बीट पुलिसिंग को मजबूत कर जनता के बीच पुलिस का विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सुरेश राठौर



0 Comments