Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शहादत को सलाम: सड़क हादसे में घायल आरक्षी रमन सिंह का निधन, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई

वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान तोड़ा दम; राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव रवाना हुआ पार्थिव शरीर

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,गाजीपुर 

जिला संवाददाता कर्तव्य की वेदी पर एक और जवान ने अपनी शहादत दी है। थाना कोतवाली में तैनात आरक्षी रमन सिंह, जो बीते दिनों एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, शुक्रवार को जिंदगी की जंग हार गए। शहीद स्मृति स्थल, पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस कप्तान सहित अन्य अधिकारियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।


हादसे के बाद चल रहा था इलाज मूल रूप से गोरखपुर जनपद के निवासी आरक्षी रमन सिंह (पुत्र श्री राम नारायण सिंह) बीती 6/7 अप्रैल की मध्यरात्रि को बिरनों थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार (10 अप्रैल) को उपचार के दौरान उनका दुखद निधन हो गया।


राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि शुक्रवार को शहीद का पार्थिव शरीर पुलिस लाइन गाजीपुर लाया गया। यहाँ आयोजित शोक सभा में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर और प्रतिसार निरीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने शहीद आरक्षी को राजकीय सम्मान के साथ पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


 ब्यूरो चीफ रामप्रवेश राय 

Post a Comment

0 Comments