फरारी काट रहे आरोपी को चौबेपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, न्यायालय में किया पेश
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
थाना चौबेपुर पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपनी पत्नी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त का नाम अतुल यादव पुत्र अमर सिंह यादव है, जो मूल रूप से ग्राम प्रेमपुर का निवासी है और वर्तमान में चौबेपुर कस्बे के हकीमनगर मोहल्ले में रह रहा था। अतुल के खिलाफ थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 115/2026, धारा 85/108 BNS व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था।
चौबेपुर थाना प्रभारी की टीम क्षेत्र में गश्त और वांछितों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त अतुल यादव (32 वर्ष) को चौबेपुर रेलवे स्टेशन के पास से घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र के साथ उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा, सूर्यप्रकाश दुबे और अन्य कांस्टेबल शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय माती (कानपुर देहात) के समक्ष पेश किया है।
सुरेश राठौर

0 Comments