Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डीसीपी पश्चिम ने संभाली कमान: चौबेपुर में शोभायात्राओं की सुरक्षा का खुद परखा इंतजाम

डीसीपी पश्चिम ने चौबेपुर में शोभायात्राओं की सुरक्षा का लिया जायजा, शांति की अपील

BBC CRIME TV 

​उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मंगलवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम)एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना चौबेपुर क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में निकाली जा रही शोभायात्राओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने रूट चार्ट और सुरक्षा मानकों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी को अत्यंत सतर्क एवं मुस्तैद रहने को कहा ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही शोभायात्रा के आयोजकों और स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने अपील की कि पर्व को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और सहयोग ही किसी भी आयोजन की सफलता का आधार है।

इस अवसर पर एस.एम. कासिम आबिदी ने समस्त जनपदवासियों को अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ इस पर्व को मनाएं। क्षेत्र में पुलिस की इस सक्रियता से आमजन के बीच सुरक्षा का भाव देखा गया।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments