Hot Posts

6/recent/ticker-posts

DCP पश्चिम ने किया थाना ककवन का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

थाने में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीसीपी ने ककवन पुलिस को सिखाया अनुशासन का पाठ

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

 पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने मंगलवार को थाना ककवन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई से लेकर कार्यालय के अभिलेखों की गहनता से पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (बिल्हौर) भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


डीसीपी पश्चिम ने निरीक्षण के क्रम में थाने के कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह (हवालात) और शस्त्रागार का अवलोकन किया। उन्होंने शस्त्रों के रखरखाव और मालखाने में रखे सामानों के सुरक्षित निस्तारण के संबंध में प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभिलेखों की जांच करते हुए उन्होंने पाया कि कुछ पुराने मामलों का निस्तारण लंबित है, जिसे उन्होंने तत्काल और गुणवत्तापूर्ण तरीके से हल करने का आदेश दिया।थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को लेकर डीसीपी ने सख्त लहजे में कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और संतोषजनक होना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाले हर व्यक्ति के साथ संवेदनशीलता और शालीनता से पेश आएं।


निरीक्षण के अंत में पुलिस उपायुक्त आबिदी ने पुलिस बल को अनुशासन और सतर्कता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस का मुस्तैद रहना अनिवार्य है। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments