Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन को मिला नया डायरेक्टर: आईआईटीयन अकान्‍शु गोविल ने संभाला कार्यभार

आईआईटीयन अकान्‍शु गोविल बने कानपुर स्टेशन के नए डायरेक्टर, संभाला कार्यभार

BBC CRIME TV 
उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर 
उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अकान्‍शु गोविल ने बुधवार को उप मुख्य यातायात प्रबंधक (Dy. CTM) एवं स्टेशन डायरेक्टर, कानपुर के पद का कार्यभार संभाल लिया है। वर्ष 2012 बैच के आईआरटीएस (IRTS) अधिकारी अकान्‍शु गोविल अपनी कार्यकुशलता और ऊर्जावान कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

​आईआईटी कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक गोविल के पास रेल परिचालन का व्यापक अनुभव है। इससे पूर्व वे प्रयागराज और आगरा जैसे महत्वपूर्ण रेल मंडलों में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Sr. DOM) के पद पर तैनात रह चुके हैं।उन्होंने प्रयागराज में आयोजित 2019 के कुंभ और हाल ही में संपन्न हुए 2025 के महाकुंभ के दौरान रेल संचालन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें 'रेल मंत्री अवार्ड' से भी सम्मानित किया गया है।

​कानपुर से उनका पुराना नाता रहा है; वे तीन वर्ष तक उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में प्रतिनियुक्ति पर रहे और 2021 में कानपुर मेट्रो की शुरुआत कराने वाली टीम का मुख्य हिस्सा थे। उनकी नियुक्ति से कानपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और परिचालन में बड़े सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments