Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खादी ग्रामोद्योग के निरीक्षण में परखी गई उत्पादन की गुणवत्ता, अधिकारियों ने की सराहना

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​रामपुर देवरियां (गाजीपुर)

ग्रामीण अंचल में स्वरोजगार के जरिए महिलाओं और पुरुषों को आत्मनिर्भर बना रही जन सेवा संस्था, रामपुर देवरियां का शनिवार को उच्चाधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। खादी ग्रामोद्योग मुंबई द्वारा संचालित इस केंद्र पर पहुंचे अधिकारियों ने कटाई-बुनाई के कार्यों का अवलोकन किया और उत्पादन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


​गुणवत्ता सुधार पर जोर निरीक्षण के दौरान जिला ग्राम उद्योग अधिकारी श्रीमती अमिता श्रीवास्तव एवं उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड (लखनऊ) के नामित सदस्य सुधांशु पांडे ने संस्था के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने चरखा कताई और बुनकरों द्वारा तैयार किए जा रहे वस्त्रों की गुणवत्ता देखी। सुधांशु पांडे ने उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक तकनीक के समावेश के संबंध में संस्था के पदाधिकारियों के साथ सुझाव साझा किए।


​कामगारों को मिला मदद का भरोसा जिला ग्राम उद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने संस्था के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए बुनकरों की कला की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में खादी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कार्यरत कामगारों को आश्वस्त किया कि विभाग की ओर से उन्हें हर संभव मदद और प्रोत्साहन दिया जाएगा।


​इनकी रही उपस्थिति इस अवसर पर संस्था के मंत्री श्रीपत यादव, पूर्व प्रधान पुनर्वासी यादव, राजकुमार, पंकज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से अन्नू कुशवाहा, कलावती देवी, शांति देवी, अंबिका, वसावन पाल, संदीप और अरविंद सहित कई बुनकर व कतिनें उपस्थित रहीं।

ब्यूरो चीफ राम प्रवेश राय

Post a Comment

0 Comments