Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बना नगर निगम, महापौर ने बांटे 400 नाद

"अब प्यासे नहीं रहेंगे बेजुबान, नगर निगम ने शुरू किया 'नाद वितरण अभियान'"

BBC CRIME TV 

​उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही शहर के बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत देने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। मंगलवार को मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी संस्थाओं को जानवरों और पक्षियों के लिए 400 पानी के नाद वितरित किए गए।



कार्यक्रम के दौरान महापौर ने शहरवासियों से मानवीय अपील करते हुए कहा, "बढ़ते तापमान में इंसान तो अपनी प्यास बुझा लेता है, लेकिन बेजुबान भटकते रहते हैं। सभी नागरिक अपने घरों के बाहर, छतों और पार्कों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि कोई भी जीव प्यासा न रहे।" उन्होंने सामाजिक संस्थाओं को आश्वस्त किया कि यदि भविष्य में और अधिक नादों की आवश्यकता पड़ती है, तो नगर निगम उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।



मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. निरंजन ने जानकारी दी कि अभियान के अगले चरण में शहर के सभी रैन बसेरों के बाहर भी नाद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह सतर्क है और जहाँ भी पशु-पक्षियों के लिए पानी की किल्लत की सूचना मिलेगी, वहां तत्काल समाधान किया जाएगा।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments