अपराधियों पर शिकंजा: पुलिस की दबिश में पकड़े गए मारपीट के पुराने आरोपी
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सुदर्शन' के तहत चौबेपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान में थाना चौबेपुर पुलिस ने दबिश देकर अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) और सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के मार्गदर्शन में गठित टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सघन चेकिंग और फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान पुलिस ने पुराने मुकदमों में फरार चल रहे अभियुक्तों के ठिकानों पर छापेमारी की।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में:
दीपक कुमार (निवासी प्रेमपुर, चौबेपुर) – संबंधित वाद संख्या 3777/22, धारा 323/504/506।
राजकुमार (उम्र 66 वर्ष, निवासी पचोर, चौबेपुर) – संबंधित वाद संख्या 918/08, धारा 323/504।
पंकज (उम्र 35 वर्ष, निवासी पचोर, चौबेपुर) – संबंधित वाद संख्या 918/08, धारा 323/504
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा और उप-निरीक्षक विशाल वर्मा शामिल रहे। पुलिस ने पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय माती (कानपुर देहात) के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सुरेश राठौर

0 Comments