Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कानपुर सेंट्रल पर जीआरपी-आरपीएफ का बड़ा एक्शन: ट्रॉली बैग से मिला 12.6 किलो गांजा

कानपुर सेंट्रल पर GRP और RPF की बड़ी कार्यवाही , 15 लाख के गांजे के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

BBC CRIME TV 

​उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की संयुक्त टीम ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 12 किलो 695 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।


जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे क्षेत्र में चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार (20 मई) की रात करीब 12:50 बजे पुलिस टीम हैरिसगंज पुल के पास झकरकट्टी बस अड्डा की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर संदिग्धों की निगरानी कर रही थी।


तभी वहां मौजूद एक संदिग्ध युवक ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। मुस्तैद जवानों ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक ट्रॉली बैग (सूटकेस) से 12 किलो 695 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान राम बहादुर गुरुंग (35 वर्ष) पुत्र विम बहादुर गुरुंग, निवासी डंगा गुडा (वार्ड नं-7), थाना जयपुर, जिला कोरापुट, ओडिशा के रूप में हुई है। आरोपी ने कुबूल किया कि वह गांजे की यह खेप ओडिशा से लेकर आया था और इसे लखनऊ ले जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था।जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 172/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

​इस कामयाबी को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक सुनील कुमार व अरविन्द गुप्ता, हेड कांस्टेबल,नागेन्द्र मौर्य हरिपाल यादव मुख्य रूप से शामिल रहे।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments