Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भीषण गर्मी में यात्रियों को न हो परेशानी: कानपुर सेंट्रल पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक का औचक निरीक्षण

गर्मी में यात्रियों को मिले पर्याप्त पानी, दुरुस्त हों प्लेटफॉर्म: अकांशु गोविल

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

​कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर करने और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शुक्रवार को रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा अभियान चलाया। उप मुख्य यातायात प्रबंधक (कानपुर) अकांशु गोविल की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने प्लेटफॉर्मों पर स्वच्छता से लेकर पीने के पानी तक की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान उप मुख्य यातायात प्रबंधक ने प्लेटफॉर्मों पर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने संबंधित पर्यवेक्षकों को प्लेटफॉर्म की क्षतिग्रस्त सतह (फ्लोरिंग) को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के भी आदेश दिए।प्लेटफॉर्मों का चक्कर लगाने के बाद अधिकारियों की टीम कानपुर सेंट्रल पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र “मधुराज उपचार केंद्र” पहुंची। 


यहाँ टीम ने यात्रियों को मिलने वाली आपातकालीन व सामान्य चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की, ताकि आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को तुरंत बेहतर इलाज मिल सके।​इस औचक निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शिव सिंह (वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता - Senior DME),जयंत मुर्मू (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक - CMS, कानपुर सब डिवीजन हॉस्पिटल), आकाश सिंह (वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता/ऑपरेशन - Senior DEE/Operation) ​इसके अलावा कई अन्य तकनीकी निरीक्षक और रेलवे कर्मचारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments