कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त: डीसीपी एस. एम. क़ासिम आबिदी ने मुख्य मार्गों पर चलाया चेकिंग अभियान
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस. एम. क़ासिम आबिदी खुद भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। उन्होंने रावतपुर और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तमाम मुख्य मार्गों, संवेदनशील इलाकों और चौराहों पर औचक चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अभियान के दौरान चौराहे से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी सघन चेकिंग की गई। साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। डीसीपी वेस्ट ने इस दौरान कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था (ट्रैफिक सिस्टम) को भी परखा, ताकि आम जनता को जाम की समस्या से न जूझना पड़े।चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए डीसीपी ने सख्त लहजे में कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मातहतों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें लगातार भ्रमणशील (गश्त पर) रहें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि पर तुरंत सख्त वैधानिक कार्रवाई करें।
सुरेश राठौर


0 Comments