सकुशल संपन्न होगा ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व: पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने बनाई सुरक्षा व सुविधाओं की रणनीति

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

​आगामी ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस. एम. कासिम आबिदी की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एक हाईलेवल समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम, जल संस्थान, केस्को और स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी मौजूद रहे, जहां पर्व से जुड़ी तैयारियों का खाका खींचा गया।


​बैठक के दौरान गंगा दशहरा के मौके पर घाटों (विशेषकर ऐतिहासिक नगर बिठूर) पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन (ट्रैफिक प्लान) पर विस्तृत चर्चा हुई। डीसीपी वेस्ट ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर पुख्ता सुरक्षा बल तैनात किया जाए और रूट डायवर्जन इस तरह लागू हो कि शहरवासियों को परेशानी न हो। इसके अलावा घाटों और प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल (पीने के पानी), निर्बाध विद्युत आपूर्ति (बिजली), आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) को लेकर संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए गए।​पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए इस बैठक में शहर के लगभग सभी प्रमुख विभागों की मौजूदगी रही। बैठक में मुख्य रूप से ​पुलिस उपायुक्त (यातायात) कानपुर नगर,​अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट (षष्टम),​अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम/अभिसूचना),​महाप्रबंधक (जल संस्थान) व नगर आयुक्त (नगर निगम),​मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) व मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO),​मुख्य अभियंता (केस्को) व मुख्य अभियंता (लो०नि०वि०/PWD)​समस्त सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) जोन पश्चिम एवं अधिशासी अधिकारी (EO) नगर पंचायत बिठूर सभी मौजूद रहे।

​डीसीपी वेस्ट ने सभी अधिकारियों से आपसी तालमेल (समन्वय) बनाकर काम करने को कहा है, ताकि गंगा दशहरा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सुरेश राठौर