Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन मुस्कान: बलिया से अगवा 14 वर्षीय किशोरी कानपुर सेन्ट्रल से सकुशल बरामद

कानपुर सेन्ट्रल के प्लेटफार्म पर अकेली मिली बलिया से अपहृत नाबालिग, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

कानपुर सेन्ट्रल जीआरपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलिया जिले से अपहृत एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह कामयाबी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत मिली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के थाना नरही के अंतर्गत ग्राम कठारिया निवासी धर्मेंद्र यादव की 14 वर्षीय पुत्री रीना (काल्पनिक नाम) के अपहरण के संबंध में मुकदमा (मु0अ0सं0 81/2026 धारा 137(2) बीएनएस) दर्ज था। बलिया पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के लिए कानपुर जीआरपी से सहयोग की अपेक्षा की थी।

सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कानपुर सेन्ट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने तत्काल क्यूआरटी (QRT) और अतिरिक्त टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने बलिया पुलिस से मिले मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल्स के आधार पर कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग रूम और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद जीआरपी की टीम ने किशोरी को प्लेटफार्म संख्या 1/10 पर अकेली बैठी हुई बरामद कर लिया। सुरक्षा और नियमानुसार उसे महिला हेल्प डेस्क पर लाया गया, जहां महिला हेड कांस्टेबल विपिन यादव की देखरेख में उससे पूछताछ की गई। इसके बाद थाना नरही (बलिया) पुलिस को सूचित किया गया।कानपुर जीआरपी ने अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए बरामद किशोरी को बलिया से आए उपनिरीक्षक (उ0नि0) शिव कुमार कुशवाहा के सुपुर्द कर दिया है।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments