बिठूर घाटों पर सावन सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीसीपी और एसडीएम ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
सावन के पवित्र सोमवार को देखते हुए आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को बिठूर क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी, सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर) और एसडीएम सदर ने संयुक्त रूप से घाटों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और सुगम आवागमन का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल और प्रशासनिक कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। सभी कर्मी पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं, भीड़ को नियंत्रित रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
प्रशासन द्वारा सावन सोमवार के पावन पर्व पर शिव भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
सुरेश राठौर



0 Comments