Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रेवतीपुर: नवली इंटर कॉलेज से शुरू होकर डेढ़गांवा स्थित शहीद कर्नल एम.एन. राय की प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुई यात्रा

गाजीपुर में भाजपा की मंडल तिरंगा यात्रा का समापन, शहीदों को किया गया नमन

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​गाजीपुर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मंडल तिरंगा यात्रा के अंतिम दिन बुधवार को जिले के शेष 21 मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।


​रेवतीपुर: नवली इंटर कॉलेज से शुरू होकर यात्रा डेढ़गांवा स्थित शहीद कर्नल एम.एन. राय की प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान उतरौली और रेवतीपुर में शहीदों व सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर छात्रों ने पुष्पवर्षा की। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और पीयूष राय ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कृष्ण कुमार राय और संचालन विनोद पांडेय ने किया।

नंदगंज: कारगिल शहीद शेषनाथ यादव की प्रतिमा स्थल (धरवा) से बरहपुर तक बाइक रैली निकाली गई। पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने शहीद के भाई और कारगिल योद्धा को सम्मानित किया। संचालन महामंत्री शैलेश कुमार सिंह ने किया।

​भड़सर (मरदह): यात्रा बिहरा चट्टी से शुरू होकर सीहोरता में समाप्त हुई। मुख्य अतिथि डॉ. सानंद सिंह ने बलिदानी शेषनाथ यादव को नमन किया तथा विशिष्ट अतिथि संकठा प्रसाद मिश्र ने शहीद की माता को सम्मानित किया। नेतृत्व मंडल अध्यक्ष शिवमुनी चौहान ने किया।


कठवा मोड़: पारा चट्टी से शुरू हुई यात्रा चक दाउद (बभनौली) स्थित शहीद अश्वनी यादव की प्रतिमा तक गई। यहां शहीद के भाई को सम्मानित किया गया। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति ने किया।

​गाजीपुर नगर: नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में लंका से शुरू हुई यात्रा उर्दू बाजार में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने तिरंगा यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन गिरधारी जायसवाल ने किया।

​करंडा: मौनी बाबा धाम चोचकपुर से सइतापट्टी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार सिंह गौतम और मंडल अध्यक्ष राणा सिंह ने किया।

 ब्यूरो चीफ रामप्रवेश राय 

Post a Comment

0 Comments