Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वार्ड-3 चुन्नीगंज में महापौर का कड़ा रुख: जर्जर सीवर, पेयजल लाइन और टूटे शौचालय के पुनर्निर्माण के दिए निर्देश

स्कूल की गिरी दीवार से जाम नाली और टूटे शौचालय पर भड़की महापौर, अधिकारियों को लगाई फटकार

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

महापौर द्वारा वार्ड-3 चुन्नीगंज के अंतर्गत आने वाले लुधौरा और कर्नलगंज क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ मुख्य अभियंता (सिविल) सैय्यद फरीद अख्तर जैदी, महाप्रबन्धक (जलकल) आनन्द कुमार त्रिपाठी और अधिशाषी अभियंता (जलकल जोन-4) नन्द किशोर समेत कई अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में बदहाल सीवर और पेयजल आपूर्ति की समस्याओं को महापौर के सामने रखा, जिस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया।​पेयजल और सीवर व्यवस्था: महापौर ने जलकल विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों और जर्जर जलापूर्ति लाइनों को तत्काल प्रभाव से बदला जाए, ताकि स्थानीय जनता को गंदे पानी और जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।सामुदायिक शौचालय का पुनर्निर्माण: क्षेत्र के अत्यंत जर्जर हो चुके सामुदायिक शौचालय को तत्काल गिराकर उसके स्थान पर एक नए और आधुनिक शौचालय के निर्माण के निर्देश दिए गए।


स्कूल की बाउण्ड्रीवॉल और नाला सफाई: बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्थानीय स्कूल की गिरी हुई बाउण्ड्रीवॉल का मलबा नाले में गिरने से रास्ता और नाली पूरी तरह जाम हो गई थी। महापौर ने मलबे को तुरंत हटवाकर नाले की युद्धस्तर पर सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए, जिससे जल निकासी सुचारू हो सके।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी विकास एवं मरम्मत कार्यों को उच्च गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments