Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नगर आयुक्त का शहर में मैराथन निरीक्षण: सीएम ग्रिड रोड के काम में देरी पर कार्यदायी संस्था को अंतिम चेतावनी, गंदगी व जलभराव पर अफसरों को फटकार

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय का शहर में मैराथन दौरा, गंदगी और जलभराव पर अफसरों को फटकार

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

शहर की बुनियादी सुविधाओं, सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार को शहर के दो दर्जन से अधिक प्रमुख चौराहों और मार्गों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी दी गई, वहीं सफाई और जलभराव के मुद्दे पर जोनल स्वच्छता व इंजीनियरिंग टीम को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।


जोन-3 में दीप सिनेमा तिराहे से सोटे बाबा मंदिर तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की बेहद धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त ने सख्त नाराजगी जताई।अनुबंध के अनुसार 25 सितंबर तक कार्य पूर्ण होना था, लेकिन अब तक यूटिलिटी, सीवर और रोड वर्क का बड़ा हिस्सा अधूरा पाया गया।कार्यदायी संस्था मेसर्स एस.एस. इन्फ्रा जोन प्रा.लि. को अंतिम चेतावनी देते हुए 15 सितंबर तक यूटिलिटी कार्य और माह के अंत तक हर हाल में सड़क निर्माण पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए।


लाल बंगला से वीआईपी रोड सीएम ग्रिड परियोजना के तहत यूटिलिटी कार्य पूर्ण होने वाले हिस्से में तत्काल व्हाइट टॉपिंग (सीसी रोड), फुटपाथ और हरित पट्टिका का काम 1 माह में पूरा करने को कहा गया, ताकि आगामी त्योहारों में जनता को राहत मिल सकेविगत दिनों जनप्रतिनिधियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने देवकी चौराहे का निरीक्षण किया।​मेट्रो द्वारा रावतपुर की ओर 100 मीटर नाले की तलीझार सफाई न कराने से जल निकासी बाधित पाई गई।​निर्देश दिए गए कि मेट्रो 100 मीटर तक नाले की पूरी सफाई नगर निगम व जलकल की निगरानी में कराएगा।

​नीरक्षीर चौराहे पर भी जल निकासी के लिए नगर निगम और मेट्रो की संयुक्त टीम को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

​नई चुंगी जाजमऊ पर करीब 70-80 वर्ष पुराने ईंटों से बने डाट नाले के धंसने से हुए गड्ढे की मरम्मत के लिए जल निगम की टीम ने मौके पर कार्य शुरू कर दिया है।

​तत्काल सफाई के निर्देश: लाल इमली से परेड चौराहा, फूलबाग एलआईसी चौराहा और देवकी चौराहा फुटपाथ पर मिली गंदगी को दोपहर तक साफ कराकर विभागीय ग्रुप में जियोटैग फोटो पोस्ट करने के निर्देश दिए गए।

​ग्रीनबेल्ट पर कूड़ा फेंकने पर फटकार: जेके चौराहे से नई चुंगी के बीच ओवरब्रिज के नीचे ग्रीनबेल्ट में कूड़ा डंप करने पर जोनल स्वच्छता अधिकारी-2 को फटकार लगाते हुए जाजमऊ से लाल बंगला तक विशेष सफाई अभियान चलाने का आदेश दिया।फजलगंज चौराहे पर भारी संख्या में घूम रहे आवारा पशुओं को अभियान चलाकर कांजी हाउस भेजने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया। वहीं, रामादेवी चौराहे से यशोदा नगर बाईपास तक पड़े मलबे (सीएंडडी वेस्ट) को तत्काल उठवाने और संबंधित व्यक्तियों से यूजर चार्ज वसूलने के आदेश दिए गए।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments