दुबई, एनसीआर और लखनऊ तक फैले हैं नेटवर्क के तार,23 बैंकों के खातों में हुआ लेनदेन, बैंक कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे मे
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
थाना फजलगंज पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह के मुख्य सूत्रधार कपिल वर्मा उर्फ सेंटी और अभय प्रताप सिंह शामिल हैं। यह सिंडिकेट आम लोगों को लालच देकर उनके नाम पर फर्जी और बेनामी बैंक खाते खुलवाता था और फिर ठगी की रकम को इन्हीं खातों के जरिए ठिकाने लगाता था।
पुलिस के अनुसार, शातिर आरोपी लोगों को पैसों का झांसा देकर उनके नाम पर सेविंग, करंट और मर्चेंट पेमेंट अकाउंट खुलवाते थे। इसके बाद साइबर फ्रॉड से जुटाई गई रकम इन खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। जांच के दौरान लगभग 23 विभिन्न बैंकों के खातों से संदिग्ध लेनदेन के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। मामले में कुछ बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत के भी संकेत मिले हैं, जिनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है। इन अभियुक्तों के पास से लैपटॉप एवं मोबाइल फोन,भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड,संदिग्ध बैंक दस्तावेज बरामद हुए है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), लखनऊ और दुबई से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस बरामद डिजिटल साक्ष्यों और बैंक डिटेल्स के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सुरेश राठौर


0 Comments